फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2025 Result Competition between BJP-Congress supported candidates Know All Upda

Uttarakhand Panchayat Chunav: भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में टक्कर, निर्दलीय-बागियों ने भी दिखाई ताकत

Thu, 31 Jul 2025 11:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Jul 2025 11:01 PM IST
सार

22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 32,907 पद रिक्त रह गए थे। 11,082 पदों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। इनके सापेक्ष 32,580 मैदान में थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2025 Result Competition between BJP-Congress supported candidates Know All Upda
उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई। मतगणना शुक्रवार देर शाम तक पूरी होने का अनुमान है। प्रधान के सभी 6,119 पदों के नतीजे पहले ही दिन देर शाम तक जारी हो गए।

विज्ञापन


अब तक सामने आए जिला पंचायत सदस्यों के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। बड़ी संख्या में निर्दलीय और दोनों दलों से बागी प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। शुक्रवार की देर शाम तक जिला पंचायत के सभी पदों की मतगणना पूरी होने का अनुमान है। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन निर्दलीय-बागी प्रत्याशियों का ऊंट किस करवट बैठेगा।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार प्रधान के 7,499, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974, सदस्य जिला पंचायत के 358 और सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों को मिलाकर कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 32,907 पद रिक्त रह गए थे। 11,082 पदों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। इनके सापेक्ष 32,580 मैदान में थे। पहली बार आयोग ने वेबसाइट पर पंचायत चुनाव के नतीजे भी जारी किए। इसमें सभी प्रत्याशियों के नाम, उनके प्राप्त मत, खारिज मतों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पंचायत चुनाव: जनता की अदालत में भी जौनपुर की सीता देवी को मिली 'सुप्रीम' जीत, रोचक है कहानी

जिला पंचायत सदस्यों के देर रात तक परिणाम

रुद्रप्रयाग

18 सीट 13 घोषित
भाजपा समर्थित - 5
कांग्रेस समर्थित - 3
निर्दलीय - 5

चमोली

26 सीटें, मतगणना जारी
भाजपा समर्थित -0
कांग्रेस समर्थित -0
निर्दलीय -0

टिहरी

45 सीट, 17 घोषित
भाजपा समर्थित -3
कांग्रेस समर्थित -6
निर्दलीय -8
(दो भाजपा समर्थित पहले निर्विरोध जीत चुके)


पौड़ी

38 सीट, 6 घोषित
भाजपा समर्थित -3
कांग्रेस समर्थित -3
निर्दलीय -0


उत्तरकाशी

15 सीटें, 5 घोषित
भाजपा समर्थित -5
कांग्रेस समर्थित -0
निर्दलीय -0

देहरादून

30 सीटें, 7 घोषित
भाजपा समर्थित -6
कांग्रेस समर्थित -1
निर्दलीय -0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed