फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat election 2025 Kanwar Yatra will not be affected, this is how program

Panchayat Chunav: कांवड़ यात्रा नहीं होगी प्रभावित, निर्वाचन आयोग ने ऐसे तैयार किया चुनाव का कार्यक्रम

Sun, 29 Jun 2025 03:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Jun 2025 03:51 PM IST
सार

11 से 23 जुलाई के बीच कांवड़ यात्रा है, जिसमें बड़ी संख्या में कांवड़िए आने के कारण कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat election 2025 Kanwar Yatra will not be affected, this is how program
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियों के ऐलान से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने कई बातों का ध्यान रखा है। राज्य में चारधाम यात्रा के अलावा कांवड़ यात्रा और बरसात के मद्देनजर संशोधित अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


11 से 23 जुलाई के बीच कांवड़ यात्रा है, जिसमें बड़ी संख्या में कांवड़िए आने के कारण कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहता है। भीड़ नियंत्रण, यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सरकारी मशीनरी भी लगाई जाती है। ऐसे में पंचायत चुनाव होने पर सुरक्षाकर्मियों की कमी हो सकती थीं। लिहाजा, आयोग ने मतदान की तिथियां कांवड़ यात्रा के बाद की रखी है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक, प्रदेश में मानसून सीजन में बारिश के मद्देनजर चुनाव को दो चरणों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में उन क्षेत्रों का चुनाव कराया जाएगा, जहां बारिश से नुकसान की ज्यादा आशंका है। दूसरे चरण में अपेक्षाकृत कम आशंका वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया है। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में पहले चरण में ही मतदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां हुई घोषित, दो चरणों में होंगे संपन्न, आचार संहिता लागू

आपदा प्रबंधन के साथ बैठक कर चुनाव में मानसूनी अड़चनों, खतरों से सुरक्षा की तैयारी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जाएगी। पोलिंग पार्टियों के सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने और वापसी के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। हर जिले में मानसून के अपने खतरे और नुकसान की आशंकाएं होती हैं। लिहाजा, जिलावार भी आपदा प्रबंधन की योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिससे पंचायत चुनाव आसानी से पूरे हो सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed