त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहली बार दो बच्चे वाले और दसवीं पास ही लड़ सकेंगे, ये है पूरा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार पहली बार दो खास नियम शामिल रहेंगे। दो से ज्यादा बच्चों वाले दावेदारों को चुनाव से बाहर रहना होगा। सिर्फ दो या एक बच्चे वाले दावेदार ही चुनाव लड़ पाएंगे। इसके अलावा, विभिन्न पदों के लिए पहली बार उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित कर दी गई है। कुछ पदों के लिए आठवीं तो कुछ के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य होगा।
पहले चरण में किस ब्लाक में होंगे चुनाव
जिला ब्लाक
अल्मोड़ा- ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी।
ऊधमसिंहनगर- रुद्रपुर, गदरपुर।
चंपावत- चंपावत।
पिथौरागढ़- विण, मूनाकोट, कनालीछीना।
नैनीताल- हल्द्वानी, रामनगर, भीमतात।
बागेश्वर- बागेश्वर।
उत्तरकाशी- भटवाड़ी, डुंडा।
चमोली- जोशीमठ, दशोली, घाट।
टिहरी- चंबा, जाखणीधार, भिलंगना।
देहरादून- डोईवाला, रायपुर।
पौड़ी- पौड़ी, पाबौ, खिर्सू, कोट, कल्जीखाल।
रुद्रप्रयाग- ऊखीमठ।
दूसरे चरण में किस ब्लाक में होंगे चुनाव
अल्मोड़ा जिला- चौखुटिया, द्वाराहाट, ताड़ीखेत, भैसियाछाना।
ऊधमसिंहनगर- बाजपुर, काशीपुर, जसपुर।
चंपावत- लोहाघाट, बाराकोट।
पिथौरागढ़- बेरीनाग, गंगोलीहाट।
नैनीताल- कोटाबाग, धारी, रामगढ़।
बागेश्वर- गरुड़।
उत्तरकाशी- चिन्यालीसौड़, नौगांव।
चमोली- कर्णप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण।
टिहरी- थौलधार, जौनपुर, प्रतापनगर।
देहरादून- सहसपुर, कालसी।
पौड़ी- यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, एकेश्वर, दुगड्डा।
रुद्रप्रयाग- जखोली।
तीसरे चरण में किस ब्लाक में होंगे चुनाव
अल्मोड़ा जिला- सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण।
ऊधमसिंहनगर- खटीमा, सितारगंज।
चंपावत- पाटी।
पिथौरागढ़- धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट।
नैनीताल- बेतालघाट, ओखलकांडा।
बागेश्वर- कपकोट।
उत्तरकाशी- मोरी, पुरोला।
चमोली- देवाल, थराली, नारायणबगड़।
टिहरी- कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर।
देहरादून- विकासनगर, चकराता।
पौड़ी- रिखणीखाल, पोखड़ा, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल।
रुद्रप्रयाग- अगस्त्यमुनि।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों का गणित
43लाख 11 हजार 423 कुल वोटर हैं
21लाख पांच हजार 93 हैं महिला वोटर
22 लाख छह हजार 330 हैं पुरुष वोटर
किस जिले में कितने वोटर
अल्मोड़ा- 499594
ऊधमसिंहनगर- 669894
चंपावत- 170893
नैनीताल- 377241
पिथौरागढ़- 324316
बागेश्वर- 190921
उत्तरकाशी- 215435
चमोली- 267124
टिहरी- 548871
देहरादून- 453281
पौड़ी- 399160
रुद्रप्रयाग- 194693
त्रिस्तरीय पंचायत में किसके कितने पद
-सदस्य ग्राम पंचायत-55574
-प्रधान ग्राम पंचायत-7485
-उपप्रधान ग्राम पंचायत-7485
-सदस्य क्षेत्र पंचायत-2984
-सदस्य जिला पंचायत-356
मतदान केंद्र
-मतदान केंद्रों की संख्या-8051
- मतदेय स्थलों की संख्या-9856