फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019 Results bjp Wins Only three Seats in rudrapur

पंचायत चुनाव: शिक्षा मंत्री और सिंचाई मंत्री के गढ़ में ही पिछड़ी भाजपा, हाथ आई केवल तीन सीट

Wed, 23 Oct 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019 Results bjp Wins Only three Seats in rudrapur
उत्तराखंड चुनाव नतीजे - फोटो : फाइल फोटो

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के दो कद्दावर कैबिनेट मंत्रियों अरविंद पांडेय और यशपाल आर्य की विधानसभा की 10 जिला पंचायत सीटों पर सियासी नजरें टिकी थीं। भाजपा ने 10 सीटों पर समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की थी और मंत्रियों ने भी प्रत्याशियों को जिताने के लिए जोर लगाया था लेकिन 10 में से सिर्फ तीन सीटें ही भाजपा की झोली में आ सकीं।

विज्ञापन


जिन सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा, उनमें से कई में हार का अंतर भी ज्यादा रहा। जो सात सीटें भाजपा के हाथों से गईं उनमें तीन सीटों पर भाजपा के बागी, तीन निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई। 
विज्ञापन


जिले में जिला पंचायत की 35 में से 34 सीटों में भाजपा ने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की विधानसभा गदरपुर और सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य की विधानसभा बाजपुर की कुल 10 सीटों पर सबकी नजरें थीं। हालांकि समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कई सीटों पर बगावती सुर उठना शुरू हो गए थे। दोनों ही मंत्रियों ने अपने क्षेत्र की सीटों को जिताने के लिए प्रचार भी किया था लेकिन जब मतपेटियां खुलीं तो इन सीटों के परिणामों ने पार्टी को चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर की बरीराई सीट पर टिकट नहीं मिलने पर बागी हुई कमला देवी ने भाजपा की बागी मीना मंडल को 1716 मतों से हराया। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी टॉप दो भी जगह नहीं बना सकी।

खटोला सीट पर भाजपा समर्थित त्रिनाथ विश्वास ने प्रतिद्वंद्वी किशोर को 4387 मतों और गदरपुरा से भाजपा समर्थित परमीत कौर ने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप को 1015 मतों से हराकर राहत दी लेकिन खानपुर पूर्व सीट पर निर्दलीय अमिता ने भाजपा समर्थित ममतारानी को 4702 मतों के बड़े अंतर से हराया। 

दिलचस्प बात है कि इस सीट पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी पूरी ताकत झोंकी थी। खेमपुर सीट पर कांग्रेस समर्थित सुमन सिंह ने भाजपा के महेंद्र को 4309 मतों से हराया। बाजपुर की रतनपुरा सीट में भाजपा समर्थित मोनिका ने जीत दर्ज की। टांडा आजम सीट पर भाजपा समर्थित सुरेंद्र सिंह 421 मतों से हारे।

भीममपुरी से भाजपा की पतवंत कौर, बाजपुर गांव से रोशनपाल, हरसान से गीता देवी रनर अप में भी नहीं आ पाए। भीकमपुरी से निर्दलीय दीपा, हरसान ने गंगा, बाजपुर गांव से भाजपा के बागी हरजसपाल सिंह ने जीत दर्ज की। कुल मिलाकर दोनों मंत्रियों की विधानसभा की सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन निराश करने वाला ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed