फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand panchayat election 2019 Result heena become pardhan after one month of marriage

उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम: एक महीने पहले गांव में बनकर आई दुल्हन, अब प्रधान बनीं हिना

Mon, 21 Oct 2019 07:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, जसपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, जसपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand panchayat election 2019 Result heena become pardhan after one month of marriage
हिना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के जसपुर में ग्राम मनोरथपुर में एक महीने पहले ही दुल्हन बनकर आई हिना अब गांव की प्रधान बन गई हैं। एक महीने पहले ही गांव के साजिद से हिना का निकाह हुआ था। जीत के बाद ग्रामीणों ने हीना का जोरदार स्वागत किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले उसकी जेठानी शहनाज पत्नी सरफराज प्रधान थी। उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले डीएम ने शहनाज को बर्खास्त कर दिया। शहनाज ने हाईकोर्ट का सहारा लेकर स्टे ले लिया। तभी पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई। इस बार भी गांव में महिला सीट आरिक्षत हो गई।

विज्ञापन

इमानदारी की जीत हुई: शहनाज

प्रधान पति सरफराज ने अनहोनी से बचने को अपनी पत्नी एवं निर्वतमान प्रधान शहनाज के साथ-साथ अपने छोटे भाई की पत्नी हिना का भी पर्चा भरवा दिया। सोमवार को चुनाव जीतने के बाद हिना ने बताया कि वह ग्रेजुएट हैं। गांव के विकास के लिए वह नई योजनाए बनाएंगी।

निर्वतमान प्रधान शहनाज ने अपनी देवरानी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने उनके कराये काम एवं इमानदारी के कारण ही उन्हे फिर से जीत का मुंह दिखाया है। उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed