फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019: Provisional Reservation process stop third time

पंचायत चुनाव 2019: तीसरी बार टली पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया, अब पांच दिन बाद जारी होगी सूची

Fri, 23 Aug 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Aug 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019: Provisional Reservation process stop third time
पंचायत चुनाव - फोटो : फाइल

उत्तराखंड में पंचायतों के तीनों स्तरों के आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रकाशन एक बार फिर टल गया है। अब यह सूची पांच दिन बाद प्रकाशित की जाएगी। शासन ने उत्तरकाशी में आई आपदा को इसकी वजह बताया है।

विज्ञापन


एक बार और सूची का प्रकाशन टलने से इस मामले को लेकर हो रहा सरकार का विरोध और बढ़ सकता है। तय कार्यक्रम के हिसाब से प्रदेश में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों में आरक्षण की सूची का अनंतिम प्रकाशन 17 अगस्त को किया जाना था। ऐन वक्त पर तय किया गया कि सूची का प्रकाशन 20 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन


20 अगस्त को भी सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया और शासन ने 22 अगस्त को सूची के प्रकाशन का फैसला किया। सूची का प्रकाशन बार-बार टलने से नाराज पंचायत अधिकार मंच ने बाकायदा प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के संयोजक जोत सिंह बिष्ट का आरोप था कि पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपाइयों को फायदा पहुंचाने के लिए बार बार सूची का प्रकाशन टाला जा रहा है। अब एक बार और इस सूची का प्रकाशन टलने से इस विवाद के और बढ़ने की आशंका रहेगी।

दूसरी ओर, शासन का कहना है कि उत्तरकाशी में आपदा के कारण सूची का अनंतिम प्रकाशन टाला गया है। पहले भी इसी वजह से यह प्रकाशन टाला गया था। उम्मीद थी कि जल्द ही उत्तरकाशी में हालात सामान्य हो जाएंगे। ऐसा न हो पाने के कारण सूची का अंतिम प्रकाशन पांच दिन बाद किया जाएगा। प्रभारी सचिव डा. रंजीत सिन्हा की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed