{"_id":"5d9222c78ebc3e93db11aae9","slug":"uttarakhand-panchayat-election-2019-indo-nepal-border-will-close-before-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदान से 48 घंटे पहले सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदान से 48 घंटे पहले सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा
Tue, 01 Oct 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। पहले चरण में पांच अक्तूबर को विकास खंड विण, मूनाकोट, कनालीछीना और तृतीय चरण में 16 अक्तूबर को धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट में पूर्वाह्न आठ से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रथम और तृतीय चरण के विकास खंडों की सीमा नेपाल राष्ट्र की सीमा से लगी है। चुनाव को शांति और निष्पक्षता से संपन्न कराए जाने के लिए उक्त चरणों में मतदान की तिथि से 48 घंटे पूर्व नेपाल राष्ट्र की सीमा सील की जानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पिथौरागढ़ से लगी नेपाल राष्ट्र की सीमा को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पांच अक्तूबर को विकास खंड मूनाकोट, कनालीछीना और 16 अक्तूबर को विकास खंड मुनस्यारी, धारचूला में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय पांच बजे शाम से 48 घंटे पूर्व सीमा सील की जाएगी।
विज्ञापन