फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019 indo nepal Border Will close before 48 Hours

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदान से 48 घंटे पहले सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा

Tue, 01 Oct 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Oct 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019 indo nepal Border Will close before 48 Hours
- फोटो : फाइल फोटो

पिथौरागढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। पहले चरण में पांच अक्तूबर को विकास खंड विण, मूनाकोट, कनालीछीना और तृतीय चरण में 16 अक्तूबर को धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट में पूर्वाह्न आठ से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम और तृतीय चरण के विकास खंडों की सीमा नेपाल राष्ट्र की सीमा से लगी है। चुनाव को शांति और निष्पक्षता से संपन्न कराए जाने के लिए उक्त चरणों में मतदान की तिथि से 48 घंटे पूर्व नेपाल राष्ट्र की सीमा सील की जानी अनिवार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पिथौरागढ़ से लगी नेपाल राष्ट्र की सीमा को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पांच अक्तूबर को विकास खंड मूनाकोट, कनालीछीना और 16 अक्तूबर को विकास खंड मुनस्यारी, धारचूला में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय पांच बजे  शाम से 48 घंटे पूर्व  सीमा सील की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed