फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand panchayat Chunav 2019 second Phase Voting on 11th October Deatils

पंचायत चुनाव: 11 को दूसरे चरण का मतदान, 14 लाख मतदाता करेंगे 12094 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
सार

  • 11 अक्टूबर को दूसरे चरण के मतदान में 23054 पदों के लिए होगा चुनाव ।
  • तीसरे चरण में कुल 21391 पदों के लिए होना है मतदान।  

विज्ञापन
Uttarakhand panchayat Chunav 2019 second Phase Voting on 11th October Deatils
उत्तराखंड पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कुल 31 विकास खंडों के 12094 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इस बार 1455730 मतदाता करेंगे। इसी तरह 16 अक्टूबर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान में 11167 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

विज्ञापन


इन दोनों ही चरणों में ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र और जिला पंचायत को लेकर खासी मारामारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 11 अक्टूबर को दूसरे चरण के मतदान में 23054 पदों के लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन


इसमें से 19229 पद तो ग्राम पंचायत सदस्यों के हैं। इन पदों पर कुल 1972 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। वहीं ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर तीन-तीन गुना प्रत्याशी मैदान में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के करीब 70 प्रतिशत मतदान के बाद अब दूसरे चरण में मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आयोग ने कोशिश शुरू कर दी है। आयोग के मुताबिक सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान की तैयारी को अंतिम रूप देने केा निर्देश दिए गए हैं।

मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था पर विशेष निगाह रखने को कहा गया है। ठीक यही हाल 16 अक्टूबर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान का भी है।

तीसरे चरण में कुल 21391 पदों के लिए मतदान होना है। इस चरण में 11167 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। यहां भी ग्राम पंचायत सदस्यों के 17929 पदों के सापेक्ष कुल 2176 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। ग्राम प्रधान के 2416 पदों के सापेक्ष 5611 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed