{"_id":"5d9a06288ebc3e0144721df1","slug":"uttarakhand-panchayat-chunav-2019-lawsuit-against-two-homeguard-for-fraud-in-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी का भत्ता लिया और खिसक लिए दो होमगार्ड, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी का भत्ता लिया और खिसक लिए दो होमगार्ड, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी में भत्ता लेने के बावजूद पंचायत चुनाव की ड्यूटी से गायब रहना दो होमगार्डों को महंगा पड़ गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब उनकी नौकरी पर तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह राणा और गुंजन सुयाल होमगार्ड की हल्द्वानी प्लाटून में तैनात हैं। गजेंद्र सिंह राणा की ड्यूटी रामनगर और गुंजन सुयाल की लालकुआं के बूथ में लगी थी। चार अक्तूबर को दोनों को आई कार्ड और चुनावी भत्ता दिया गया था।
विज्ञापन
भत्ता लेने के बाद दोनों ड्यूटी में नहीं पहुंचे। होमगार्ड के उच्चाधिकारियों को इस बात की जानकारी हुई तो कॉल किया गया मगर दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद लालकुआं और रामनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
होमगार्ड के मंडलीय कमांडेंट एलएम जोशी ने बताया कि दोनों होमगार्ड भत्ता और आई कार्ड लेकर अपने घरों चले गए। इस लापरवाही पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है।