फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Pakhro Range Scam CBI interrogated forest workers many important documents seized

Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाला...सीबीआई ने वनकर्मियों से की पूछताछ, हाथ लगे कई अहम दस्तावेज

Wed, 10 Apr 2024 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि इस दौरान सीबीआई के हाथ कई अहम दस्तावेज लग गए हैं, जिससे जांच अन्य अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Pakhro Range Scam CBI interrogated forest workers many important documents seized
जांच-पड़ताल - फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

सीबीआई देहरादून की टीम ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में अवैध निर्माण और पेड़ कटान की जांच को आगे बढ़ाते हुए कोटद्वार में वनकर्मियों से कई घंटे पूछताछ की। इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लांड्रिंग की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


तत्कालीन वन मंत्री समेत वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी भी इस जांच में शामिल हैं। उधर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही सीबीआई दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में ले रही है।
विज्ञापन


सीबीआई टीम बुधवार को कोटद्वार व उससे सटे वन रेंज के कर्मचारियों से पूछताछ के लिए रवाना हुई। टीम ने वन विभाग के कार्यालयों में दस्तावेज खंगाले और कई घंटे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीबीआई के हाथ कई अहम दस्तावेज लग गए हैं, जिससे जांच अन्य अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Forest Fire: धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की हुई 31 घटनाएं

यह है मामला
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में वर्ष 2019 में टाइगर सफारी बनाने के लिए 106 हेक्टेयर क्षेत्र में 163 पेड़ काटने की अनुमति मिली। इस दौरान यहां पर 6093 पेड़ काट दिए गए। वन आरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण भी किया गया। इस मामले में तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व डीएफओ किशन चंद समेत कुछ अन्य वन अधिकारी-कर्मचारी का नाम सामने आया। बाद में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक भी मामले में लिप्त पाए गए।

जारी है छापेमारी
मामले से पर्दा हटा तो विजिलेंस जांच के बाद सीबीआई जांच शुरू हुई। प्रवर्तन निदेशालय ने भी मनी लांड्रिंग की जांच शुरू की। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक, सेवानिवृत्त अधिकारी किशनचंद समेत अन्य से पूछताछ के साथ ही ईडी की ओर से छापेमारी भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed