फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: paddy purchase start in State today

उत्तराखंड: सरकारी केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद, भुगतान 48 घंटे के अंदर आरटीजीएस से होगा

Thu, 01 Oct 2020 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Oct 2020 10:07 PM IST
सार

  • एक अक्तूबर से 31 जनवरी 2021 तक होगा धान का क्रय, 48 घंटे के अंदर होगा भुगतान
  • - काश्तकारों और कमीशन एजेंट से 50-50 मीट्रिक टन धान खरीद का रखा है लक्ष्य 

विज्ञापन
Uttarakhand: paddy purchase start in State today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खरीफ खरीद सत्र के लिए पंजीकृत काश्तकारों और कमीशन एजेंट से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गढ़वाल संभाग में इसके लिए 35 धान खरीद क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिनके माध्यम से काश्तकारों और कमीशन एजेंट से 50-50 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक खरीद केंद्र पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। पंजीकृत किसान प्रभारियों से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन


खाद्य नियंत्रक गढ़वाल संभाग सीएस धर्मसत्तू ने बताया कि देहरादून के विकासनगर, सहसपुर, डोईवाला, नाथूवाला पलिया सहसपुर, हरबर्टपुर में धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि हरिद्वार में 17 व एक पौड़ी के कोटद्वार में बनाया गया है। एक अक्तूबर से सभी केंद्रों पर धान खरीद शुरू कर दी गई है।  जो 31 जनवरी 2021 तक की जाएगी। धान की खरीद के लिए ई-खरीद पोर्टल पर काश्तकारों का ऑनलाइन पंजीकरण होना है। 
विज्ञापन


बताया कि काश्तकारों को उनकी उपज का भुगतान 48 घंटे के अंदर आरटीजीएस से किया जाएगा। सामान्य धान 1866 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान 1888 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। एक दिन में एक क्रय केंद्र पर एक कांटे पर 500 क्विंटल से अधिक की खरीद नहीं की जाएगी। जिला स्तर पर जिला धान अधिकारी, अपर जिलाधिकारी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी को नामित किया गया है। जबकि संभाग स्तर पर खाद्य नियंत्रक कक्ष स्थापित किया गया है। काश्तकार कोई भी जानकारी 0135-2782897 व 2780574 पर ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed