फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand PAC jawans mustache permission order case investigation

उत्तराखंडः 46वीं वाहिनी पीएसी में बड़ी मूछों के आदेश के मामले में आया नया मोड़

Fri, 15 Mar 2019 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand PAC jawans mustache permission order case investigation

46वीं वाहिनी पीएसी में बड़ी मूछें रखने पर प्रतिबंध लगाने के मामले में एक नया मोड़ आया है। जिसमें सेनानायक के अनुसार वाहिनी से आदेश जारी हुआ है, लेकिन आदेश में उनकी जगह वाहिनी में तैनात उस सूबेदार मेजर (एसएम) के हस्ताक्षर हैं, जिसे उन्होंने मौखिक आदेश दिया था। फिलहाल मूछों के इस बखेड़े में सूबेदार मेजर से जांच तलब की गई है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उनके खिलाफ जांच के आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक द्वारा पीएसी में तैनात जवानों की बड़ी मूछों पर प्रतिबंध लगाने का एक आदेश जारी हुआ था। आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पीएसी और पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। हालांकि मामले में सेनानायक सुखवीर सिंह का कहना था कि वाहिनी के एक सेनानायक को मौखिक आदेश जवानों को देने के निर्देश दिए गए थे, लिखित आदेश जारी नहीं किया गया था। सेनानायक की पड़ताल में पता चला कि मौखिक आदेश को वाहिनी के सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह नेगी ने अपने हस्ताक्षर करने के बाद जारी कर दिया था।

विज्ञापन

फोर्स में दाढ़ी के लिए लेनी होती है अनुमति, मूछों के लिए नहीं 

फोर्स में जवानों या अधिकारियों को दाढ़ी रखने पर विभागीय अनुमति लेनी होती है, लेकिन मूछों के लिए अनुमति लेने का प्रावधान नहीं है और न इस पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी 46वीं वाहिनी पीएसी में बड़ी मूछों पर प्रतिबंधित का आदेश पूरे पुलिस महकमे में चर्चाओं में रहा। हालांकि सेनानायक सुखवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने मानक के अनुरूप मूछें रखने के लिए कहा था। 

यूपी में मिलता है मूंछों के रखरखाव को भत्ता 
एक ओर जहां 46वीं वाहिनी पीएसी में बड़ी मूछों पर प्रतिबंध के आदेश ने पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी वहीं यूपी में पुलिस, पीएसी कर्मियों को मूछों के रखरखाव के लिए विशेष भत्ता दिया जाता है। 70 के दशक में भत्ते की राशि 50 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 250 रुपये किया गया है।

गैरहाजिर रहने पर चार माह पूर्व एक जवान को निलंबित किया गया था। बुधवार को जवान वाहिनी में पेश होने आया और इस दौरान उसकी अटपटी मूछें देखने के बाद सूबेदार मेजर (एसएम) राजेंद्र को मौखिक रूप से सभी जवानों को मानक के अनुरूप मूछें रखने के आदेश देने को कहा गया था, लेकिन एसएम ने आदेश को लिखित रूप में बनाया और उस पर खुद के हस्ताक्षर कर जारी कर दिया। इस लापरवाही पर एसएम को जांच तलब किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। 
- सुखवीर सिंह सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed