उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के आदेश
- माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी जिलों को दिए आदेश
- प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में दो-दो अटल उत्कृष्ट स्कूल हैं चयनित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में प्रत्येक विकासखंड में चयनित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी जिलों को आदेश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
प्रदेश में बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से सरकार ने प्रत्येक विकासखंड में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। चयनित स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता के लिए कार्रवाई चल रही है।
इन विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से जारी आदेश के अनुसार शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए 15 अप्रैल नया शिक्षा सत्र शुरू किया जाएगा।
जिलों में विकासखंड के अनुसार चयनित अटल उत्कृष्ट विद्यालय
जिला अटल उत्कृष्ट विद्यालय
अल्मोड़ा 22
बागेश्वर 06
चमोली 18
चंपावत 08
देहरादून 12
हरिद्वार 11
नैनीताल 16
पौड़ी 30
पिथौरागढ़ 16
रुद्रप्रयाग 06
टिहरी 18
ऊधमसिंह नगर 14
उत्तरकाशी 12 -फोटो
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चार छात्रों का चयन
पौड़ी जनपद के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ऋषिकेश के चार छात्रों का चयन हुआ है। ये सभी छात्र यहां एक इंस्टीट्यूट में तैयारी कर रहे थे। इंस्टीट्यूट संचालक सोनल कुकरेजा ने बताया कि बीती सात फरवरी को सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में उत्तराखंड के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बीते तीन अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। इसमें एनडीएस स्कूल के छात्र रुद्राक्ष वर्मा, मॉर्डन स्कूल की छात्रा मानवी, डीएसबी स्कूल के छात्र वेदांश कुशवाहा, डीएसबी स्कूल के छात्र दिव्यांशु मौर्य ने मेरिट सूची में स्थान पाया है। सूची में स्थान पाने में अन्य छात्रों और संस्थान के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू
ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में रामनगर उत्तराखंड शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई है। विद्यालय प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2021 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां प्राप्त हो चुकी हैं। जिसमें इंटरमीडिएट के कंप्यूटर विज्ञान, समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 7 अप्रैल, कला प्रयोगात्मक परीक्षा 9 अप्रैल और इंटरमीडिएट भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 व 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही हाईस्कूल बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू होंगे।