{"_id":"5f0c6c178ebc3e63a930369f","slug":"uttarakhand-one-thousand-rupees-samman-nidhi-will-gives-to-anganwadi-and-asha-workers-order-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि, आदेश जारी
Mon, 13 Jul 2020 07:45 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:45 PM IST
सार
- सचिव अमित सिंह नेगी ने जारी किया आदेश
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की थी घोषणा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण रोकने में सराहनीय कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि देगी। सोमवार को सचिव अमित सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग, घर-घर जाकर सर्विलांस का कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में 11651 आशा कार्यकर्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग में लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने घर-घर जाकर सर्विलांस कर कोरोना संदिग्ध लोगों की पहचान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया था।
विज्ञापन
सचिव अमित सिंह नेगी की ओर से जारी आदेश में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने की मंजूरी दी गई है।