फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand OBC Reservation Survey Completed in Four Local Bodies Commission Submits Report to CM

Uttarakhand: चार निकायों में ओबीसी आरक्षण सर्वे पूरा, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने रिपोर्ट सीएम को सौंपी

Wed, 25 Mar 2026 11:54 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 25 Mar 2026 11:54 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट फार्मूले के तहत आयोग ने नगर पालिका नरेंद्रनगर, नगर पालिका सिरोली कलां, नगर पंचायत पाटी और नगर पंचायत गढ़ी नेगी का ओबीसी सर्वे किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand OBC Reservation Survey Completed in Four Local Bodies Commission Submits Report to CM
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

प्रदेश के चार निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी सर्वे पूरा करने के बाद एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार आरक्षण का फैसला लेगी, जिसके बाद इन निकायों में चुनाव की राह साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट फार्मूले के तहत आयोग ने नगर पालिका नरेंद्रनगर, नगर पालिका सिरोली कलां, नगर पंचायत पाटी और नगर पंचायत गढ़ी नेगी का ओबीसी सर्वे किया है। इसके तहत कुल आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आबादी के हिसाब से इन निकायों में चेयरमैन, सभासद के पदों पर ओबीसी आरक्षण की पैरवी की है।
विज्ञापन


Uttarakhand: पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को स्वरोजगार की बूस्टर डोज, 10 प्रतिशत कोटा आरक्षित, सब्सिडी भी मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश बीएस वर्मा ने सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को यह रिपोर्ट सौंपी। इस मौके पर सचिव शहरी विकास नितेश झा भी मौजूद रहे।

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के सदस्य सचिव विनोद कुमार ने बताया कि आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित ट्रिपल टेस्ट मापदंडों का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से पालन करते हुए यह अतिरिक्त रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट प्रदेश में पिछड़े वर्गों के न्यायोचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed