उत्तराखंड: अब जिला अस्पतालों में पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, धनराशि मंजूर
- विश्व बैंक पोषित 5.78 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सभी तेरह जिलों के जिला अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए विश्व बैंक पोषित कोविड 19 इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ प्रिपेरेडनेस फाइनेंशियल पैकेज के तहत 5.78 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है।
अपर सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम युगल किशोर पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश में अस्पतालों की तीन श्रेणी तय की गई है। प्रदेश में डेडीकेट कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में जिला अस्पतालों को अधिसूचित किया गया है।
जहां पर कोरोना संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। इन अस्पतालों के प्रत्येक बेड में ऑक्सीजन की सुविधा होगी। पाइप लाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने को 5.78 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन सिस्टम के उपकरणों की खरीद में उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली और विश्व बैंक की शर्तों का पालन करना होगा।
इन अस्पतालों को धनराशि
अस्पताल का नाम धनराशि लाख रुपये में
जिला अस्पताल गोपेश्वर 30.29
जिला अस्पताल अल्मोड़ा 36.89
जिला अस्पताल रुद्रपुर 94.17
बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल 34.49
जिला अस्पताल कोटेश्वर रुद्रप्रयाग 76.44
जिला अस्पताल बागेश्वर 22.83
राजकीय बेस अस्पताल हल्द्वानी 53.07
जिला अस्पताल उत्तरकाशी 51.77
जिला अस्पताल हरिद्वार 15.00
बीडी पांडे अस्पताल पिथौरागढ़ 30.80
जिला अस्पताल चंपावत 41.60
बेस अस्पताल कोटद्वार 58.73
जिला अस्पताल पौड़ी 32.26