उत्तराखंड के इस ‘निर्भया’ कांड से दहला लोगों का दिल, पैतृक घाट पर हुआ पीड़िता का अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उत्तराखंड की ‘निर्भया’ की रविवार को मौत हो गई। आज कफोलस्यूं पट्टी गांव के पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पढ़ें: छात्रा को जिंदा जलाने वाले वहशी की मां, बोलीं ‘इस अपराध की माफी नहीं, उसे कड़ी सजा दें’
छात्रा के अंतिम संस्कार के मद्देनजर जिला मुख्यालय पौड़ी छावनी में तब्दील हो गया। सुबह डीएम सुशील कुमार और एसएसपी जगत राम जोशी गांव में पहुंचे। उन्होंने छात्रा की मां को ढांढस बंधाया। एडीएम पौड़ी रामजी शरण शर्मा, कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी व तहसीलदार एचएम खंडूड़ी भी मौके पर मौजूद रहे। अंतिम संस्कार से पहले छात्रा की शव यात्रा निकली गई। यात्रा में स्थानीय विधायक मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम भी शामिल हुए। इसके बाद नयार नदी के तट पर ज्वाल्पा देवी के समीप छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।
राज्यभर के लोगों में गुस्सा
गांव की 18 वर्षीय लड़की को 16 दिसंबर को एक मनचले ने पेट्रोल डाल जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस दिल दहला देने वाले मामले के बाद राज्यभर के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। छात्रा कालेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही थी। घटना में छात्रा 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थी।
पढ़ें: छात्रा को जिंदा जलाने के बाद ये काम करने वाला था दरिंदा, अब अपने लिए मांग रहा मौत,बताई ये वजह
जिला चिकित्सालय पौड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कालेज श्रीनगर और मेडिकल कालेज श्रीनगर से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
श्वास नली चोक हो चुकी थी
पढ़ें: सीएम के गले लग फूट-फूटकर रोई जिंदा जली छात्रा की मां, बोलीं बेटी को बचा लो, तस्वीरें भावुक कर देंगी
श्वास नली चोक हो चुकी थी। पैर पूरी तरह से चपेट में आए थे। वह बेहोशी की हालत में ही रही। बावजूद इसके उसका शरीर इलाज के लिए पूरा सहयोग कर रहा था। वह एक बहादुर बच्ची थी। छात्रा का सोमवार को गांव के पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कब क्या हुआ
16 दिसंबर- शाम करीब 6.15 बजे छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया।
16 दिसंबर- रात करीब नौ बजे मेडिकल कालेज श्रीनगर को रेफर किया गया।
16 दिसंबर- रात करीब 11 बजे छात्रा को मेडिकल कालेज से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
पढ़ें: छात्रा को जिंदा जलाकर मां को फोन पर बोला, ' तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, तुम बचा सको तो बचा लो'
17 दिसंबर- एम्स ऋषिकेश में इलाज शुरू।
19 दिसंबर- एम्स ऋषिकेश से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया।
23 दिसंबर- दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में छात्रा ने दम तोड़ दिया।
24 दिसंबर- पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ।