{"_id":"5c18839abdec22569b2ef739","slug":"after-fire-on-girl-student-youth-demand-death-punishment-for-himself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रा को जिंदा जलाने के बाद ये काम करने वाला था दरिंदा, अब अपने लिए मांग रहा मौत,बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को जिंदा जलाने के बाद ये काम करने वाला था दरिंदा, अब अपने लिए मांग रहा मौत,बताई ये वजह
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में छात्रा को जिंदा जलाने की घटना से हर कोई हैरान है। कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की छात्रा को जिंदा जलाने के प्रयास की घटना को लेकर छात्र संगठनों व छात्राओं में उबाल है। आइसा व डीएसओ छात्र संगठन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
2 of 6
आरोपी छात्र
युवती को जिंदा जलाने के प्रयास करने के आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने अब खुद के लिए मौत मांगी है। आरोपी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उसका युवती से कक्षा नौ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के संपर्क तोड़ने से वह आक्रोशित हो गया। आग लगाए जाने की घटना को स्वीकार करते हुए आरोपी ने कहा कि वह भी खुदकुशी की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
3 of 6
आरोपी युवक
राजस्व और रेगुलर पुलिस की टीम के आरोपी को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाने पर छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय के आकस्मिक विभाग को घेर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पीछे के दरवाजे से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
trivendra singh rawat
ऋषिकेश एम्स में भर्ती पीड़ित युवती के इलाज का पूरा खर्च जिला प्रशासन उठाएगा। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने यह जानकारी दी। वही इस घटना को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कहना है कि युवती को जिंदा जलाने के प्रयास की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। दु:ख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
5 of 6
protest
पीड़ित युवती और उसके परिवार की मदद के लिए प्रवासी ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। पट्टी के प्रवासी ग्रामीण रविंद्र नेगी व प्रदीप नौडियाल ने बताया कि युवती व परिवार की हरसंभव मदद के लिए एकजुट हो गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।