{"_id":"5d35c7978ebc3e6caa3bae88","slug":"uttarakhand-nikay-elected-board-oath-ceremony-will-held-on-25-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर और बाजपुर निकायों में 25 जुलाई को होगा निर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर और बाजपुर निकायों में 25 जुलाई को होगा निर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह
Tue, 23 Jul 2019 09:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में श्रीनगर और बाजपुर नगर निकायों में निर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को तय किया गया है। दून और ऋषिकेश नगर निगम के निर्वाचित सभासदों को भी इसी दिन शपथ दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
शासन ने निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक के लिए भी तारीख तय कर दी है। शपथ ग्रहण के अगले दिन यानी 26 जुलाई को निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर और बाजपुर नगर निकाय के अध्यक्ष, सभासदों के साथ ही दून नगर निगम के वार्ड संख्या-61 आमवाला तरला और ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड संख्या तीन दुर्गा मंदिर के सभासद पद के लिए दस जुलाई को मतदान हुआ था। नतीजे अगले दिन घोषित किए गए थे, तब से शपथ ग्रहण और बोर्ड बैठक के लिए तारीख तय होने का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
हालांकि पूर्व में यह व्यवस्था रही है कि संबंधित बोर्ड अपनी-अपनी सुविधा के अनुरूप शपथ ग्रहण और पहली बैठक की तारीख तय कर लिया करते थे, लेकिन इस वजह से बोर्ड के कार्यकाल को लेकर दिक्कतें पैदा हो रही थीं।
बोर्ड की पहली बैठक से ही उसका कार्यकाल शुरू माना जाता है। अलग-अलग दिन शपथ ग्रहण और बोर्ड बैठक होने से निकायों के कार्यकाल की अलग-अलग अवधि निकल रही थी। एकरूपता के लिए कुछ समय से शासन ही इसे तय करने लगा है।