{"_id":"6757eab2ed43e187dc0a0001","slug":"uttarakhand-nikay-chunav-raj-bhavan-approved-the-ordinance-regarding-obc-reservation-in-bodies-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, राजभवन ने ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, राजभवन ने ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को दी मंजूरी
Tue, 10 Dec 2024 01:45 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:45 PM IST
सार
Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा आखिरकर सुलझ गया है। इसी महीने के अंत में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड के निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। राजभवन ने निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। अब एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ओबीसी आरक्षण लागू होगा। इस महीने के अंत में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए अध्यादेश को विधि विभाग की हरी झंडी मिल गई थी। विभाग ने अपनी कानूनी राय राजभवन को भेजी थी। जिसके बाद राजभवन को इस पर निर्णय लेना था। निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है। इसके लिए शासन ने राजभवन को कानून में बदलाव के मकसद से अध्यादेश भेजा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun Murder: इतना गुस्सा कि ताबड़तोड़ वार से आंतें भी आ गईं बाहर...बुजुर्ग के शरीर के घाव दे रहे थे गवाही
विज्ञापन
राजभवन की विधि टीम ने किसी कानून का हवाला देते हुए इसे रोक लिया था। राजभवन ने ही शासन में विधि विभाग से इस पर राय मांगी। विधि विभाग ने इसे हरी झंडी दे दी। कुछ कानूनों का हवाला देते हुए विधि विभाग ने माना है कि राजभवन चाहे तो अध्यादेश को मंजूरी दे सकता है।
अब राज्यपाल ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी है , जिसके साथ ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाएगी। उसके बाद निकाय चुनाव होंगे।