फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand nikay chunav elections Congress released the first list After brainstorming

निकाय चुनाव: मंथन के बाद कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, चूक नहीं चाहती पार्टी; जीतने को बदल सकती है प्रत्याशी

Sat, 28 Dec 2024 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Dec 2024 10:27 AM IST
सार

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंथन के बाद पहली सूची जारी कर दी है। तीसरे दिन भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर देर रात तक मंथन हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand nikay chunav elections Congress released the first list After brainstorming
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस दिग्गजों की मैराथन बैठक हुई। जिला प्रभारियों व आंतरिक सर्वे रिपोर्ट के साथ ही जिलों के वरिष्ठ नेताओं की राय लेकर नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्रत्याशियों के नामों पर गहन मंथन चला।
विज्ञापन


शुक्रवार को तीसरे दिन भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। जिसके बाद देर रात प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने तीन मेयर के प्रत्याशियों समेत नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जोशी का कहना था कि दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम के 100 वार्डों के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। कांग्रेस ने वार्डों के लिए पैनल तैयार कर रायशुमारी के लिए निकाय प्रभारी प्रकाश जोशी के पास भेज दिया था, जिसके बाद इस पैनल पर विस प्रत्याशियों सहित अन्य नेताओं की भी राय ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो कांग्रेस करीब 40 वार्डों में प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं, बस किसी प्रकार की कोई चूक ना हो जाए, इसलिए सामने की वाले की रणनीति देखी जा रही है।

चूक नहीं चाहती कांग्रेस, जीत के लिए बदल सकती है प्रत्याशी
देहरादून नगर निगम कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पिछली बार यहां भाजपा के 60 वार्डों में कमल खिला था और 34 में कांग्रेस जीती थी। छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस हर हाल में यहां बहुमत चाहती है। इसलिए किसी प्रकार की चूक नहीं चाहती। वार्डों में तालमेल बैठाने के लिए सूची तैयार हो गई।
 

शनिवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में प्रदेश के कई वरिष्ठ पार्टी नेता भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता भुवन कापड़ी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed