फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav candidate will get symbol bat and batsman read All Updates in hindi

Uttarakhand Nikay Chunav: कोई बल्ले पर तो कोई बल्लेबाज के निशान पर मांगेगा लोगों से वोट, 23 जनवरी को चुनाव

Tue, 31 Dec 2024 05:32 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 31 Dec 2024 05:32 PM IST
सार

बड़ी संख्या में मेयर, नगर पालिका-पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अब राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय चुनाव चिह्न इन्हें आवंटित किए जाएंगे, जिसके आधार पर वे चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav candidate will get symbol bat and batsman read All Updates in hindi
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के निकाय चुनाव में किसी प्रत्याशी को मिलेगा बल्ला, कोई बल्लेबाज के निशान पर मांगेगा वोट। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 45 चुनाव चिह्न तय किए हैं। तीन जनवरी को चुनाव चिह्नों का आवंटन हो जाएगा। प्रदेश में निकाय चुनाव 23 जनवरी को होने जा रहे हैं। सोमवार को नामांकन खत्म हो गए।

विज्ञापन


प्रदेशभर से बड़ी संख्या में मेयर, नगर पालिका-पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अब राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय चुनाव चिह्न इन्हें आवंटित किए जाएंगे, जिसके आधार पर वे चुनाव लड़ेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग में 15 राष्ट्रीय व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत हैं। इनके अपने चुनाव चिह्न हैं।
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस समेत जिस दल ने भी प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, उन्हें पार्टी का चुनाव चिह्न मिलेगा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए दो चुनाव चिह्न आरक्षित हैं। यूकेडी के लिए कप-प्लेट आरक्षित है। बाकी 45 चुनाव चिह्न ऐसे हैं, जो कि निर्दलीय प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश सरकार ने छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी,  25 सार्वजनिक अवकाश शामिल, ईगास-बग्वाल भी शामिल

आयोग ने पिछले चुनाव में ये चुनाव चिह्न तय किए थे। दो जनवरी को नाम वापसी के बाद सभी जिलों में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इनमें से निर्दलीय प्रत्याशियों को आयोग की ओर से निर्धारित 45 चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed