फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav BJP observers prepared a panel of names

Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा पर्यवेक्षकों ने तैयार किए नामों के पैनल, 25-26 दिसंबर को होगा मंथन

Sun, 22 Dec 2024 03:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। तकरीबन सभी पर्यवेक्षक टीमों ने अपने-अपने निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के पद पर रायशुमारी कर पैनल तैयार कर दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav BJP observers prepared a panel of names
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में दमदार प्रत्याशियों की तलाश में अलग-अलग क्षेत्रों में गई पर्यवेक्षकों की टीम रविवार को नामों के पैनल पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर्यवेक्षकों के साथ सौंपी गई रिपोर्ट पर मंथन करेंगे। पैनल बनाए जाने के साथ ही पार्टी ने सभी निकायों में जिताऊ प्रत्याशी की तलाश के लिए एक सर्वे कराएगी।

विज्ञापन


इसके एक एजेंसी का चयन कर लिया गया है। एजेंसी दो दिन सर्वे कर रिपोर्ट संगठन को सौंप देगी। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। तकरीबन सभी पर्यवेक्षक टीमों ने अपने-अपने निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के पद पर रायशुमारी कर पैनल तैयार कर दिए हैं। पर्यवेक्षकों को रविवार तक नामों के पैनल पार्टी को सौंपने हैं। माना जा रहा है कि अधिकतर पर्यवेक्षक टीमें अपने-अपने निकायों में रायशुमारी कर लौट आई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड लेने वालों का इलाज करेगी धामी सरकार, नए साल में लेगी ये फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, रविवार तक नामों के पैनल संगठन को प्राप्त हो जाने की पूरी संभावना है। इसके बाद 25 और 26 दिसंबर को पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक बुलाई गई है। इन बैठकों में उनके द्वारा सौंपे गए पैनल पर विचार-विमर्श होगा। एजेंसी के किए सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों का चयन करेगी। नामांकन से पहले पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed