फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav BJP first list of candidates released today read All Updates in hindi

Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा आज करेगी प्रत्याशियों की पहली सूचना जारी, उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर

Fri, 27 Dec 2024 01:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Dec 2024 01:59 PM IST
सार

प्रदेश के सभी निगमों के मेयर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विमर्श किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav BJP first list of candidates released today read All Updates in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार को जारी होगी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दिग्गजों ने पालिका और पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया तो मेयर पदों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने नामों पर मंथन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चकराता में हादसा...घूमने निकले पांच दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के मेयर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विमर्श किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है। शुक्रवार की शाम को भाजपा पहली सूची में सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। इसके अगले चरण में वार्डों के सभासद व सदस्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed