फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav 2023 OBC survey completed for election in civic bodies report will come this month

Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों में चुनाव के लिए ओबीसी सर्वे पूरा, इसी माह आएगी रिपोर्ट

Wed, 13 Dec 2023 08:19 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Dec 2023 08:19 AM IST
सार

Uttarakhand Nikay Chunav: निर्वाचन आयोग इन दिनों मतदाता सूची तैयार कराने में जुटा हुआ है। इस बीच एकल सदस्यीय समर्पित आयोग भी ओबीसी सर्वेक्षण करा रहा था। अब आयोग ने सर्वेक्षण के हिसाब से सभी निकायों में जनसुनवाई पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav 2023 OBC survey completed for election in civic bodies report will come this month
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पूर्व की तैयारियां आगे बढ़ने लगी हैं। करीब डेढ़ साल से सर्वेक्षण कर रहे एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी सर्वे पूरा कर लिया है। इसी महीने आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही निकायों में मेयर व पार्षद, सभासदों के पद आरक्षित होंगे। प्रदेश में अगले साल निकाय चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग इन दिनों मतदाता सूची तैयार कराने में जुटा हुआ है। इस बीच एकल सदस्यीय समर्पित आयोग भी ओबीसी सर्वेक्षण करा रहा था। अब आयोग ने सर्वेक्षण के हिसाब से सभी निकायों में जनसुनवाई पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद अब अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी माह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। हालांकि, निर्वाचन आयोग फरवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। तब तक आम चुनाव की आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जिसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uniform Civil Code: उत्तराखंड में नए साल में लागू हो सकता है यूसीसी, 22 जनवरी के बाद आयोजित होगा विशेष सत्र

आयोग की रिपोर्ट से अबकी बदलेगी ओबीसी का आंकड़ा

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर इस बार निकाय चुनाव में ओबीसी सीटों का आंकड़ा बदलने वाला है। मैदानी जिलों में जहां ओबीसी की सीटें बढ़ेंगी, तो पर्वतीय जिलों में इनकी संख्या में कमी आएगी। इसी प्रकार मेयर, पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों पर भी ओबीसी का गणित बदलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed