फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand nikay chunav 2018 kashipur ward 31 voting on monday 19 november

निकाय चुनाव 2018: काशीपुर के वार्ड नंबर 31 में पार्षद पद के लिए 74.9 मतदान

Mon, 19 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand nikay chunav 2018 kashipur ward 31 voting on monday 19 november
वोट देने आए लोग - फोटो : अमर उजाला

चुनाव चिह्न बदले जाने के कारण काशीपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 में पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में कुल 74.9 फीसदी वोट पड़े।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को हुए नगर निगम के चुनाव के तहत वार्ड 31 के बैलेट पेपर पर पार्षद पद के दो निर्दलीय प्रत्याशियों नजमी अंसारी (पंखा) और बिलाल अहमद (गैस सिलिंडर) के चुनाव चिह्न आपस में बदल गए थे। इसका पता चलने पर हंगामा होने के बाद मतदान स्थगित करते हुए सोमवार को वोट डाले जाने का निर्णय लिया गया था। चुनाव के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। 
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से तीनों बूथों पर मतदान शुरू हुआ। इस दौरान पुरुषों से अधिक महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह आठ से दस बजे तक 15.94 प्रतिशत, 10 से 12 बजे तक 38.3 प्रतिशत, 12 से 2 बजे तक 53.5 प्रतिशत, 2 से चार बजे तक 69 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मतदान 74.9 प्रतिशत हुआ। मतदान के दौरान पर्याप्त संख्या में बूथों पर पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ था कल

नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के पार्षद पद पर खड़े दो निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आपस में बदल गए थे। इसका पता चलते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और मतदान बहिष्कार की चेतावनी दे दी थी। हालात बेकाबू होने की सूचना पर पुलिस और निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों प्रत्याशियों को खदेड़ा। करीब डेढ़ घंटे की देरी से वहां मतदान शुरू हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्ड 31 के लिए सोमवार को यहां दोबारा मतदान के आदेश दिए।

अव्यवस्था के चलते डेढ़ घंटे रुका रहा मतदान 
वार्ड नंबर 31 कटोराताल पश्चिमी का मतदान उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मतदेय स्थल 106, 107 और 108 में होना था। वार्ड के मतदाता वोट डालने पहुंचे तो पार्षद के मतपत्र पर दो निर्दलीय प्रत्याशियों नजमी अंसारी (पंखा) और बिलाल अहमद (गैस सिलिंडर) के चुनाव चिह्न आपस में बदले पाए। जानकारी मिलने पर पार्षद प्रत्याशियों ने हंगामा किया, जिससे मतदान में व्यवधान हो गया। सूचना पर पहुंचे मेयर चुनाव के निर्वाचन अधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट और कोतवाल चंचल शर्मा के समझाने पर जब पार्षद उम्मीदवार नहीं माने तो सीओ और कोतवाल ने सख्ती दिखाते हुए पार्षद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को खदेड़ा। इस अव्यवस्था के चलते करीब डेढ़ घंटे की देरी से मतदान शुरू हो सका। 
 

निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का पत्र

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि नियुक्त निर्वाचन अधिकारी गोपाल सिंह धामी की ओर से वार्ड संख्या 31 के सभासद पद के लिए मतपत्रों के चुनाव चिन्ह को गलत अंकन करने के कारण उनके स्थान पर मुख्य उद्यान अधिकारी रामेश्वर सिंह को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य कृषि अधिकारी अभय कुमार को आरक्षित रखा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपाल सिंह धामी निर्वाचन अधिकारी नगर निगम काशीपुर के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा गया है।

काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में बंद रहेंगी शराब की दुकानें
नगर निगम काशीपुर के वार्ड संख्या 31 के मतदेय स्थल 106, 107 व 108 में सभासद पद के लिए सोमवार को पुनर्मतदान को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने नगर निगम काशीपुर के तहत समस्त देशी, विदेशी मदिरा एवं फुटकर, समस्त देसी मदिरा थोक दुकानें मतदान समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed