सीएम पर सस्पेंस होगा खत्म: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे भाजपा कार्यालय, बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म
उत्तराखंड में सीएम के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। प्रदेश पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार बैठक का संचालन किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में भारी भीड़ जुटी रही। बैठक शुरू होते ही है कार्यालय के बाहर धामी के पक्ष में नारेबाजी शुरू हो गई है। वहीं बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सहमति बनी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज पुष्कर सिंह धामी के सिर सजेगा।
नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में था। विधायकों में से मुख्यमंत्री नहीं होने की चर्चाएं बैठक शुरू होने से पहले ही तेज थी।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में
23 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण
विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।