फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand newws: Group C posts exam can start from october month

उत्तराखंड: अगले माह से शुरू हो सकती है समूह ग पदों की परीक्षा, चयन आयोग की तैयारी, सरकार की अनुमति का इंतजार

Tue, 08 Sep 2020 11:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Sep 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand newws: Group C posts exam can start from october month
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली समूह ग पदों की भर्ती परीक्षा अक्तूबर माह में शुरू हो सकती है। इसके लिए आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए सरकार की अनुमति का इंतजार है।

विज्ञापन


चयन आयोग विभिन्न विभागों में लगभग 700 पदों की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर चुका है। 22 मार्च से प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण आयोग ने लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। इसमें जूनियर इंजीनियर, सहायक कृषि अधिकारी, आबकारी प्रवर्तन सिपाही, पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक लेखाकार, जूनियर इंजीनियर सिविल के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि वैयक्तिक सहायक और लेखा लिपिक के 300 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर है। 

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अनलॉक-4 में केंद्र ने भर्ती परीक्षाओं को अनुमति दे दी है। प्रदेश में लगभग 700 पदों की छह भर्ती परीक्षाएं लंबित हैं। जबकि 300 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। सरकार की अनुमति मिलने के बाद आयोग अक्तूबर व नवंबर माह में परीक्षाएं कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed