{"_id":"59b9c257b5753c22fdcf67f279c92ccf","slug":"uttarakhand-newspaper-distributors-got-insurance-cover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSBY कार्ड बनवाने उमड़े समाचार पत्र वितरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSBY कार्ड बनवाने उमड़े समाचार पत्र वितरक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की पहल पर समाचार पत्र वितरकों को भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) का लाभ देने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालयों में समाचार पत्र वितरकों के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाचार पत्र वितरकों ने आवेदन किया।
समाज के सभी वर्गों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) योजना शुरू की थी। अमर उजाला ने समाचार पत्र वितरकों को भी योजना में शामिल करवाने की पहल की। इसका संज्ञान लेते हुए सरकार ने समाचार पत्र वितरकों को भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को वितरकों का योजना में पंजीकरण कराने के लिए शिविर आयोजित किया गया। सीएमओ डा. सुशील अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि एमएसबीवाई सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें मरीज को 50 हजार रुपए तक का उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में सरकार धनराशि को 50 हजार से बढ़ाकर पौने दो लाख करने जा रही है।
विज्ञापन
165 वितरकों का हुआ पंजीकरण
सीएमओ कार्यालय पर 165 समाचार पत्र विक्रेताओं को एमएसबीवाई योजना में पंजीकृत किया गया है। इन समाचार पत्र विक्रेताओं ने पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। इसके बाद दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की औपचारिकता पूरी करने के बाद कैशलेस कार्ड जारी किये जाएंगे।