फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: zero Transfer session declared Continue second year due to Covid 19

उत्तराखंड: शिक्षकों व कर्मचारियों को झटका, कोविड के कारण दूसरे साल भी तबादला सत्र शून्य घोषित

Mon, 24 May 2021 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 May 2021 09:17 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने तबादला सत्र शून्य रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: zero Transfer session declared Continue second year due to Covid 19
मुख्य सचिव ओम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोविड 19 संक्रमण के चलते लगातार दूसरे साल भी उत्तराखंड सरकार ने तबादला सत्र शून्य घोषित कर दिया। प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।  कार्मिक विभाग ने 19 फरवरी को प्रत्येक संवर्ग में 10 प्रतिशत अथवा चुनावी आचार संहिता के अनुसार तबादले करने के आदेश दिए थे। विभागीय स्तर तबादला प्रक्रिया आरंभ हो गई थी। शासनादेश में कहा गया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: 7051 मरीज हुए ठीक, सामने आए 2071 नए संक्रमित, 95 की मौत
विज्ञापन


इसके चलते राज्य के अधिकांश जिलों में कोविड कर्फ्यू की स्थिति है। इन परिस्थितियों में राज्य की आर्थिक गतिविधियां बंद होने से राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसी दशा में कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा आदि करने से संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहेगी। आदेश के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता व प्रशासनिक कारणों को छोड़कर वर्तमान स्थानांतरण सत्र शून्य रहेगा। विशेष परिस्थितियों में ही तबादले हो सकेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : एक जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, यहां पढ़ें क्या रहेगी पाबंदी और किसमें मिलेगी छूट...

कठिनाई होने पर समिति को आवेदन कर सकेंगे
आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण अधिनियम के तहत अधिकारी व कर्मचारी अथवा विभाग को किसी प्रकार की कठिनाई के निराकरण के लिए औचित्यपूर्ण प्रस्ताव स्थानांतरण समिति को कार्मिक विभाग के माध्यम से भेजे जा सकेंगे।

शिक्षकों कर्मचारियों की फिर उम्मीद टूटी
प्रदेश में हजारों की संख्या में शिक्षक व कर्मचारी कई वर्षों से तबादले की उम्मीद कर रहे हैं। चुनावी साल में उन्हें दुर्गम से सुगम में जाने की उम्मीद बंधी थी। लेकिन लगातार दूसरे साल भी स्थानांतरण सत्र शून्य हो जाने से उनकी उम्मीदें तार-तार हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed