फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : youth selected for ptcul, documentation done but not get job

Uttarakhand News : पिटकुल के लिए चयनित हुए, सर्टिफिकेट भी दुरुस्त, फिर भी नहीं मिली नौकरी

Mon, 18 Jan 2021 09:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Jan 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : youth selected for ptcul, documentation done but not get job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भर्ती की परीक्षा दी। पास करने के बाद दस्तावेजों की जांच कराई। पूरा इत्मीनान करने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 64 उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड(पिटकुल) को भेज दी। बावजूद इसके आज तक इनमें से 44 उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं मिली है। वह नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिटकुल में तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए अक्तूबर 2016 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद 12 नवंबर 2017 को भर्ती परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद आयोग ने अप्रैल 2019 में सभी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया था। सत्यापन पूरा करने के बाद आयोग ने पिटकुल को अगस्त 2019 में अंतिम चयन सूची भेज दी थी।
विज्ञापन


इस सूची में 64 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। पिटकुल ने इनमें से 20 उम्मीदवारों को दिसंबर 2019 में नियुक्ति दे दी थी लेकिन बचे हुए 44 उम्मीदवार तब से लेकर आज तक नियुक्ति के लिए चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि जब चयन करने वाले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा पास करने के बाद उनके दस्तावेज की जांच उपरांत उनकी अंतिम चयन सूची जारी हो चुकी है तो उन्हें किस आधार पर नौकरी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 को तुरंत ज्वाइनिंग, बाकी को क्यों नहीं

चयनित होने वाले उम्मीदवारों ने सवाल किया है कि अगर प्रमाण पत्रों की जांच आयोग ने कर ली थी तो पिटकुल को क्या जरूरत है। अगर पिटकुल को प्रमाण पत्रों की जांच करती थी तो सभी उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद नियुक्ति दी जाती। शुरुआत में 64 में से 20 को नियुक्ति कैसे दी गई। उनका यह भी आरोप है कि जब वह पिटकुल के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगते हैं तो उन्हें टरका दिया जाता है।


कोई सही जवाब नहीं देता है। पिटकुल के एक आला अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि बचे हुए सभी 44 उम्मीदवारों के दस्तावेजों में कुछ कमियां थी, इसलिए उनका वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। जिनके दस्तावेज ठीक थे, उन्हें नियुक्ति दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed