फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Youth jumped in Tehri lake from Dobra-Chanthi bridge

Tehri: डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूदा युवक, पुलिस ने 108 बोट एंबुलेंस के सहारे ऐसे  बचाई जान

Mon, 07 Nov 2022 05:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Nov 2022 05:50 PM IST
सार

सूचना मिलते ही झील चौकी से कांस्टेबल दिनेश तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद 108 बोट एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से झील में छलांग लगाने वाले युवक का रेस्क्यू कर कोटी कालोनी पहुंचाया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Youth jumped in Tehri lake from Dobra-Chanthi bridge
डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोबरा-चांठी पुल से सोमवार को एक युवक ने टिहरी झील में छलांग लगा दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बोट एंबुलेंस के सहारे आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक की जान बचाई। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


Chandra Grahan: कल बंद रहेंगे मंदिर, जानिए सूतक लगने का समय और ग्रहणकाल में क्या करें और क्या करने से बचें
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे के दौरान पुल के आस-पास मजदूर और अन्य कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे, इस दौरान अचानक एक युवक ने डोबरा-चांठी पुल से बांध की झील में छलांग लगा दी। मजदूरों की नजर पड़ी तो वहां शोर मच गया। पुल कंट्रोल रूम ऑपरेटर रवि पैन्यूली ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। वहां से झील चौकी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झील चौकी से कांस्टेबल दिनेश तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद 108 बोट एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से झील में छलांग लगाने वाले अजय राज (20) पुत्र मानवेंद्र सिंह निवासी भरपुरिया कोतल प्रतापनगर का रेस्क्यू कर कोटी काॅलोनी पहुंचाया।

वहां से उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बौराड़ी भर्ती कराया गया। कोटी काॅलोनी पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र रावत ने बताया कि अस्पताल में युवक की स्वास्थ्य जांच करने के बाद सामने आया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे परिजनों को सौंप दिया था। उन्होंने बताया कि झील में कूदने के कुछ देर तक युवक तैरता रहा। इस बीच राहत एवं बचाव टीम के मौके पर पहुंच जाने से उसकी जान बचा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed