{"_id":"63394bd4626dc3065b56943b","slug":"uttarakhand-news-youth-drowned-in-yamuna-river-during-bath-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: गंगनानी धारा के पास यमुना में स्नान करने गया युवक तेज बहाव में बहा, खोजबीन में जुटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: गंगनानी धारा के पास यमुना में स्नान करने गया युवक तेज बहाव में बहा, खोजबीन में जुटे ग्रामीण
Sun, 02 Oct 2022 02:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:04 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार खाबला गांव का सुमन राणा उम्र 22 वर्ष पांडव दल के साथ यमुना में स्नान करने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
यमुना नदी में बहा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार सुबह गंगनानी धारा के पास यमुना नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। अपने सामने युवक को बहता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत युवक की खोज शुरू की लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खाबला गांव का सुमन राणा उम्र 22 वर्ष पांडव दल के साथ यमुना में स्नान करने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष पुरोला भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बता दें कि रंवाई घाटी में अशोज महीने में ग्रामीण पांडव और अन्य देवताओं के पाश्वाओं के साथ ढोल बाजों सहित यमुना नदी में स्नान करने जाते हैं। स्नान करने के बाद ही वे लोग गांव लौटते हैं। इसके चलते ही आज ग्रामीण यमुना स्नान करने गए थे। जिस दौरान दल में शामिल सुमन राणा स्नान करते समय यमुना में बह गया।
विज्ञापन