फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Sonu Sood : with help of sonu sood, woman tumor tough operation done in aiims rishikesh

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर जीता दिल, महिला के पेट में था ट्यूमर, मदद से सफल हुआ जटिल ऑपरेशन

Wed, 23 Sep 2020 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Sep 2020 03:56 PM IST
सार

  • बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय महिला के पेट में था ट्यूमर
  • पटना और दिल्ली एम्स में नहीं हो पाया था महिला का उपचार

विज्ञापन
Uttarakhand News Sonu Sood : with help of sonu sood, woman tumor tough operation done in aiims rishikesh
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के चिकित्सकों ने बीते डेढ़ साल से पेट में तेज दर्द और उल्टी की गंभीर समस्या से ग्रसित एक 26 वर्षीय महिला के पेट के ट्यूमर के सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बिहार मूल की उक्त महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश तक पहुंचाने में फिल्म अभिनेता सोनू सूद की अहम भूमिका रही।

बिहार के आरा जिला निवासी 26 वर्षीय महिला का पहले एम्स पटना और उसके बाद दिल्ली एम्स में सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने पाया कि महिला के पेन्क्रियाज में काफी बड़े आकार का ट्यूमर है।
विज्ञापन


जिसकी वजह से उक्त महिला को पिछले डेढ़ साल से लगातार पेट में असहनीय दर्द की शिकायत थी। इसके अलावा वह लगातार उल्टी होने की समस्या से भी ग्रसित थी।

सोनू सूद ने त्वरित इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स से संपर्क साधा

गंभीर बीमारी के बावजूद पटना और दिल्ली एम्स में महिला के उपचार में हो रहे विलंब के चलते एक्टर सोनू सूद ने उसके त्वरित इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स से संपर्क साधा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महिला रोगी की गहनता से जांच की। एम्स के सर्जिकल गैस्ट्रो विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।

सफल सर्जरी करने वाली टीम में वैस्कुलर सर्जरी के डॉ. मधुर उनियाल, शल्य चिकित्सा के डॉ. अभिषेक अग्रवाल और एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. वाईएस पयाल, डॉ. अजीत कुमार शामिल थे। डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने बताया कि महिला का यह ऑपरेशन बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। महिला के ट्यूमर का ऑपरेशन बीती 11 सितंबर को किया गया, जबकि 20 सितंबर को महिला को छुट्टी दे दी गई है।

सोनू सूद ने ट्वीट कर जताया आभार

महिला के सफल ऑपरेशन के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीटर और फेसबुक पर  एम्स ऋषिकेश का विशेष आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने उल्लेख किया कि जब पटना और दिल्ली एम्स में उक्त महिला के उपचार की व्यवस्था नहीं हो पाई तो ऋषिकेश एम्स ने न केवल महिला की जान बचाई, बल्कि कम समय में उसे ठीक कर डिस्चार्ज भी कर दिया।

इसके लिए एक्टर सूद ने निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत सहित ऑपरेशन टीम के विशेषज्ञ चिकित्सकों का भी आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed