{"_id":"60a0ed75ea030f0a64370a22","slug":"uttarakhand-news-with-girl-five-people-arrested-with-drug-and-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर : नशीले पदार्थ और हथियार रखने के आरोप में एक युवती समेत पांच लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्रीनगर : नशीले पदार्थ और हथियार रखने के आरोप में एक युवती समेत पांच लोगों पर मुकदमा
Sun, 16 May 2021 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 16 May 2021 03:48 PM IST
सार
एक आरोपी ललित नेगी के खिलाफ लंबे समय से नशीले पदार्थ बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते उस पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
एक युवती और 4 युवकों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर पुलिस ने अवैध रूप से नशीले पदार्थ और अवैध हथियार रखने के जुर्म में एक युवती और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चरस, शराब और बीयर सहित 21 हजार रुपये नगदी बरामद की है।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी एसडी नौटियाल ने इस प्रकरण का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम पुलिस कीर्तिनगर पुल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिलकेदार सड़क पर जा रही एक कार को रोका गया। कार में एक युवती समेत 5 लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक अवैध तमंचा (315 बोर), 3 जिंदा कारतूस, 465 ग्राम अवैध चरस, 19 बोतल शराब, 24 केन बीयर और 21 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी लोग चरस और शराब बिक्री का काम करते हैं। किसी को शक न हो, इसलिए वह अपने साथ महिला को रखते हैं। हालांकि पकड़ी गई युवती ने बताया कि वह आरोपियों के लिए खाना बनाने का काम करती है। लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन
नौटियाल ने बताया कि युवकों से तमंचे का लाइसेंस मांगा गया, तो वह दिखा नहीं पाए। नौटियाल ने बताया कि एक आरोपी ललित नेगी के खिलाफ लंबे समय से नशीले पदार्थ बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते उस पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसडी नौटियाल, कोतवाल हरिओम राज चौहान, एसएसआई रणवीर रमोला, कांस्टेबल सुंदर ङ्क्षसह, शैलेंद्र नौटियाल, अनुज कुमार, संजय, मनोज भट्ट एवं पूजा बडोनी शामिल थे।
आरोपी:
-ललित नेगी निवासी कोस्यात बिलकेदार
-भगवान भंडारी निवासी ग्राम ताल (पाबौ), पौड़ी, हाल निवास कमलेश्वर श्रीनगर
-नवीन रावत निवासी क्वीराली (कोट) पौड़ी, हाल निवास बिलकेदार श्रीनगर
- भरत बिष्ट निवासी सोना (पौड़ी)
- अंजली निवासी श्रीकोट गंगानाली (श्रीनगर)