फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: weekly off starts in uttarakhand police hilly districts

उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में पुलिसकर्मियों को मिलेगा एक जनवरी से साप्ताहिक अवकाश

Wed, 16 Dec 2020 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Dec 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: weekly off starts in uttarakhand police hilly districts

पहाड़ों पर पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत देते हुए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था शुरू की जा रही है। शुरुआती तौर पर कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को सभी नौ पहाड़ी जनपदों में आगामी। एक जनवरी से साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, आपातकाल में उन्हें ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, डीजीपी अशोक कुमार ने पदभार संभालते ही पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश को प्राथमिकता में रखा था। उन्होंने बताया कि पहाड़ के सभी नौ जनपदों में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था एक जनवरी से की जा रही है। इसके लिए उनका रोस्टर तैयार किया जाएगा। क्योंकि थाने चौकी सप्ताह के सातों दिन खुलते हैं।
विज्ञापन


इसलिए यह जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की होगी कि किसको किस दिन छुट्टी दी जानी है। इसके लिए सभी के दिन तय किए जाने हैं। पहाड़ी जनपदों में टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को इससे बाहर रखा गया है। उन्होंने बताया कि यदि इन जनपदों में यह व्यवस्था कामयाब रही तो अन्य में भी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। पिछले दिनों डीजीपी ने नैनीताल में सम्मेलन के दौरान साप्ताहिक अवकाश की बात कही थी। डीजीपी का मानना है कि साप्ताहिक अवकाश से सिपाहियों को मानसिक राहत मिलेगी और उनके काम को भी गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed