{"_id":"60cc5ea18fa393622304286d","slug":"uttarakhand-news-vehicle-accident-in-srinagar-one-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर : खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, एक की मौत, तीन लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर : खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, एक की मौत, तीन लोग घायल
Fri, 18 Jun 2021 03:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Jun 2021 03:17 PM IST
सार
सूचना मिलते ही कोतवाली से एसएसआई रणवीर रमोला और चौकी इंचार्ज कलियासौड़ अजय कुमार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक टैक्सी वाहन 150 मीटर गहरी खाई मेंं जा गिरी। वाहन मेंं ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। इस दुर्घटना मेंं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट और जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार रात लगभग सवा आठ बजे पुलिस को कुलदीप सिंह ने सूचना दी कि चोरकंडी गांव के समीप एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली से एसएसआई रणवीर रमोला और चौकी इंचार्ज कलियासौड़ अजय कुमार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
रमोला ने बताया कि वाहन लगभग 150 मीटर नीचे गिरा हुआ था। इसमेेंं 4 लोग सवार थे। दुर्घटना में सोबत सिंह रावत (65) पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम मोल्ठा (रुद्रप्रयाग) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से तीन घायलों को सड़क पर लाने के बाद अस्पताल भेजा गया। घायल वाहन चालक राकेश, गजेंद्र प्रसाद और रेखा देवी, भंडई पोखरी (पौड़ी) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
रमोला ने बताया कि वाहन चालक राकेश वाहन में ही फंस गया था। उसको कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। उपचार हेतु जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है। शेष दो बेस अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटना के शिकार लोग खेड़ाखाल से भंडई गांव आ रहे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विगत रात्रि तेज बारिश हो रही थी। धुंध भी छाई हुई थी। ऐसे में अनुमान है कि ड्राइवर ने मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया।