फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: uttarkashi disaster doctor do not wants to go arakot

उत्तरकाशी आपदाः आपदाग्रस्त क्षेत्र में नहीं जाना चाहते डॉक्टर, पीछे है ये वजह

Fri, 23 Aug 2019 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Aug 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: uttarkashi disaster doctor do not wants to go arakot
उत्तरकाशी में आपदा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आपदाग्रस्त क्षेत्र में मरीजों के इलाज के लिए जाने को लेकर डॉक्टरों में विवाद हो गया। डॉक्टरों की नामों में कांट छांट होती रही, लेकिन इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया। अब आज डॉक्टरों को आपदाग्रस्त क्षेत्र भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के आराकोट और चकराता तहसील के क्षेत्रों में पिछले दिनों आई आपदा से भारी नुकसान हुआ था। आपदा के चलते वहां पर दूसरी बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। इसके मद्देनजर सरकार ने देहरादून जिले से भी एक फिजिशियन और एक ऑर्थोपेडिक्स को आपदाग्रस्त क्षेत्र भेजने को कहा था।

विज्ञापन

सूची पर विवाद हो गया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता के निर्देश पर राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने सुबह एक सीनियर रेजीडेंट फिजिशियन और एक ऑर्थोपेडिक्स के नाम तय किए। जिन्हें हेलीकॉप्टर से जाकर उत्तरकाशी सीएमओ को रिपोर्ट करना था।

पहले एक आर्थोपेडिक्स का नाम बदला गया। फिर एक फिजिशियन को लेकर भी पशोपेश रहा। दोबारा दो डॉक्टरों के आदेश तैयार किए गए। कुछ देर बाद इस सूची पर भी विवाद हो गया। पूरा दिन बीत गया, लेकिन डॉक्टरों को आपदाग्रस्त क्षेत्र भेजने पर निर्णय नहीं हो पाया। वहीं, देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता का कहना है कि शुक्रवार को नाम तय कर डॉक्टरों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed