फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Uttarakhand Secretariat Association will go in Protest soon

उत्तराखंड: सचिवालय संघ की मांगों पर बैठक में सहमति, लेकिन कार्यवृत्त में असहमति, आज प्रकट करेंगे आक्रोश

Mon, 04 Oct 2021 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Oct 2021 10:25 AM IST
सार

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने आरोप लगाया कि ढ़ाई घंटे से अधिक समय चली मैराथन बैठक में संघ की ओर से गोल्डन कार्ड की खामियों से लेकर सचिवालय सेवा के सभी संवर्गों की ज्वलन्त समस्याओं पर सभी तथ्य और आधार प्रस्तुत किए गए थे। बैठक में कई बिंदुओं पर सहमति भी जताई गई थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: Uttarakhand Secretariat Association will go in Protest soon
उत्तराखंड सचिवालय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सचिवालय संघ की 14 सूत्री मांगों को लेकर शासन स्तर पर बैठक में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी, कार्यवृत्त में उन पर असहमति जताई गई। इससे सचिवालय संघ ने सख्त नाराजगी जताई है। इसके साथ ही दोबारा चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


'मात्र खानापूर्ति करते हुए कार्यवृत्त जारी किया गया'
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने आरोप लगाया कि ढ़ाई घंटे से अधिक समय चली मैराथन बैठक में संघ की ओर से गोल्डन कार्ड की खामियों से लेकर सचिवालय सेवा के सभी संवर्गों की ज्वलन्त समस्याओं पर सभी तथ्य और आधार प्रस्तुत किए गए थे। बैठक में कई बिंदुओं पर सहमति भी जताई गई थी। आश्वस्त किया गया था कि सचिवालय संघ को विश्वास में लेकर कार्यवृत्त जारी किया जाएगा। लेकिन इसके विपरीत आला अधिकारियों की मनमानी और हिटलरशाही के कारण सचिवालय संघ को विश्वास में लिए बिना मात्र खानापूर्ति करते हुए कार्यवृत्त जारी किया गया है। इसमें किसी भी मांग पर सहमति नहीं जताई गई है।
विज्ञापन


सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए बताया कि संघ की कार्यकारिणी की ओर से इस मैराथन बैठक में अपनी समस्त ऊर्जा का संचार करते हुए सभी मांगो के परिप्रेक्ष्य में तथ्यात्मक आधार देने के बाद भी कोई निर्णय न लेने पर आला अधिकारियों के मांगों पर निर्णय को टालने की प्रवृति को किसी भी आंदोलन व हड़ताल का प्रमुख कारण माना है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक आश्वासन के कारण ही तीन दिन से दो घंटे का कार्यबहिष्कार स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के कार्यवृत्त की शब्दावली और सचिवालय संघ की मांगों को लेकर सोमवार को सबसे पहले वह अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और विनोद कुमार सुमन से मिलकर इसका विरोध करेंगे। इसके बाद संघ पदाधिकारियों की 10-15 मिनट की बैठक होगी, जिसमें चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत दो घंटे कार्यबहिष्कार की रूपरेखा से सभी कर्मचारियों को अवगत कराया जाएगा। सचिवालय के प्रत्येक संवर्ग की न्यूनतम एक-एक मांग पूरी होने तक पूर्व से निर्धारित अपना चरणबद्ध आंदोलन कायर्क्रम यथावत चलाया जाएगा। आठ अक्तूबर को सभी संवर्गीय पदाधिकारियों की बैठक और 11 अक्तूबर को तीन बजे एटीएम चौक पर आमसभा होगी। इस आमसभा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed