फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Uttarakhand Roadways buses started Running for Delhi After 62 days

उत्तराखंड: 62 दिन बाद खुले यूपी के दरवाजे, दिल्ली के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन शुरू 

Wed, 07 Jul 2021 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jul 2021 10:08 PM IST
सार

बृहस्पतिवार से दून, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार से दिल्ली के लिए बस संचालन पूरी तरह से सुचारु हो जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Uttarakhand Roadways buses started Running for Delhi After 62 days
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

62 दिन बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड की बसों को एंट्री मिल गई। यूपी सरकार ने जैसे ही बुधवार को इसकी अनुमति दी, वैसे ही परिवहन निगम ने बसों का संचालन शुरू कर दिया। पहले दिन कम संख्या में बसें गईं, लेकिन बृहस्पतिवार से दून, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार से दिल्ली के लिए बस संचालन पूरी तरह से सुचारु हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, कोविड कर्फ्यू की वजह से उत्तर प्रदेश सरकार ने सात मई को सभी राज्यों से आने वाली बसों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस रोक की वजह से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा सबसे ज्यादा प्रभावित हुई क्योंकि यूपी से होते हुए ही उत्तराखंड की तमाम बसें दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए चलती हैं।
विज्ञापन


घाटे में चल रहे निगम की बसों को यूपी में प्रवेश के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी। शासन स्तर से भी कई बार यूपी सरकार को अनुरोध भेजा गया। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बस संचालन की अनुमति का जैसे ही आदेश जारी किया, वैसे ही उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के लिए 15, बरेली, हल्द्वानी के लिए भेजी गाड़ियां
परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उत्तर प्रदेश से बस संचालन की अनुमति आई। लिहाजा, दिनभर में करीब 15 बसें दिल्ली भेजी गईं। हल्द्वानी के लिए भी एक बस भेजी गई। सहारनपुर के लिए करीब तीन बसें और बरेली के लिए दो बसें भेजी गईं। 


गढ़वाल-कुमाऊं के बीच बस सेवा सुचारू
यूपी में संचालन पर रोक की वजह से गढ़वाल और कुमाऊं में भी बस संचालन नहीं हो पा रहा था। अब बुधवार से दोनों मंडलों के बीच बस संचालन सुचारु हो जाएगा।

ऋषिकेश से पुराने रूट पर दौड़ेंगी दिल्ली की बसें
अब ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली बसों को हरियाणा के करनाल से होकर नहीं जाना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों को प्रदेश में आने की अनुमति दे दी है। बृहस्पतिवार से पुराने रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed