फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : Union Minister Kiren Rijiju arrives at Nelang Valley, meets itbp

उत्तराखंड : नेलांग वैली पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू, शुक्रवार को करेंगे साहसिक खेल अकादमी का लोकार्पण

Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : Union Minister Kiren Rijiju arrives at Nelang Valley, meets itbp
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू नेलांग वैली पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू बृहस्पतिवार को नेलांग वैली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अग्रिम पोस्टों पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन


केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रिजिजू बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से नेलांग पहुंचे। यहां उन्होंने समुद्र सतह से साढ़े बारह हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित अग्रिम पोस्ट नेलांग और नागा में तैनात हिमवीरों से मुलाकात की। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरी मुस्तैदी के साथ सीमाओं की रक्षा कर रहे हिमवीरों के हौसले की सराहना की। उन्होंने हिमवीरों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


किरेन रिजिजू बृहस्पतिवार रात को अग्रिम पोस्ट पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। उनके साथ आईटीबीपी के डीजी एसएस देशवाल, एडीजी एमएस रावत आदि आला अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री को अपने बीच पाकर हिमवीर खुश नजर आए। बता दें कि जिले से लगी चीन सीमा स्थित अग्रिम पोस्टों पर आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली और 35वीं वाहिनी महिडांडा के हिमवीर तैनात हैं। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री नेलांग वैली से टिहरी जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तीरथ और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू शुक्रवार को करेंगे अकादमी का लोकार्पण
 टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूएसएआई) शुक्रवार से विधिवत अस्तित्व में आ जाएगी। आईटीबीपी की ओर से अकादमी का संचालन किया जाएगा। सीएम तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू अकादमी का लोकार्पण करेंगे।

आईटीबीपी के कमांडेंट शैलेश कुमार जोशी, डिप्टी कमांडेंट अरविंद डंगवाल ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर आईटीबीपी के जवान टिहरी बांध की झील में कनोईंग, कयाकिंग और रोईंग जैसे जलक्रीड़ा का प्रदर्शन करेंगे।


डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोटी कालोनी पहुंचकर सीएम और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड, अकादमी और झील का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बताया कि सीएम और केंद्रीय मंत्री सुबह नौ बजे कोटी कालोनी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed