फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Union Education Minister Dharmendra Pradhan reached Dehradun inaugurated Vidya Samiksha Kendr

Dehradun: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण, दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात

Tue, 12 Sep 2023 10:46 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Sep 2023 10:46 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 142 पीएम-श्री स्कूल व तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Union Education Minister Dharmendra Pradhan reached Dehradun inaugurated Vidya Samiksha Kendr
देहरादून में केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं, उन्होंने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


साथ ही 142 पीएम-श्री स्कूल व तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास किया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना और उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया प्रदेश में पहले से 11 जिलों में आवासीय छात्रावास चल रहे हैं। सीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री, एनडीए, आईएमए कैडेट पुरस्कार योजना के तहत प्रदेश से इस वर्ष चयनित कुल 77 कैडेट्स को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।
विज्ञापन

परीक्षाओं में नकल को लेकर जल्द होगा बड़ा खुलासा

देश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि नकल को रोकने के लिए सरकार की ओर से जो निर्णय लिया गया है, वह पूरे देश में मॉडल के रूप में जाना जा रहा है। इसका उद्देश्य नकल को रोकना है, जल्द ही इसका बड़ा खुलासा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली धनराशि को 50,000 से बढाकर एक लाख कर दिया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा 2020 में केंद्र सरकार की ओर से एनईपी को लागू किया गया, प्रधानमंत्री के मॉडल को अपनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से हर दिन छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज हो सकेगी, इससे राज्य के डायट भी जुड़ेंगे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed