फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News:Two officials of energy corporations got a gift in the new year

Uttarakhand News: ऊर्जा निगमों के दो अधिकारियों को नए साल में मिला तोहफा, तैनाती के आदेश जारी

Wed, 03 Jan 2024 02:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Jan 2024 02:04 PM IST
सार

सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में भी निदेशक परिचालन के पद पर अजय कुमार सिंह के तैनाती का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News:Two officials of energy corporations got a gift in the new year
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो ऊर्जा निगमों में शासन ने दो अधिकारियों को निदेशक पद का तोहफा दिया है। यूजेवीएनएल और यूपीसीएल में निदेशक परिचालन के खाली पड़े पदों पर सचिव ऊर्जा ने तैनाती के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन

यूपीसीएल में निदेशक परिचालन बने एमआर आर्य

यूपीसीएल में निदेशक परिचालन के पद पर शासन ने मदन राम आर्य को जिम्मेदारी सौंप दी है। वह अपने वर्तमान मुख्य अभियंता गढ़वाल के दायित्वों के साथ ही बतौर निदेशक परिचालन की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एमआर आर्य इस पद पर नवीन नियुक्ति होने या अग्रिम आदेशों तक सेवाएं देंगे। आर्य मूलरूप से बागेश्वर के मूसोली कांडा गांव के निवासी हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला घिगारीटोला से, 12वीं की पढ़ाई जीआईसी कांडा से हुई। उन्होंने पंतनगर विवि से बीटेक किया। पहली ज्वाॅइनिंग जोशीमठ में हुई। वह विभिन्न शहरों में अलग-अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। यूपीसीएल के गढ़वाल चीफ आर्य ने मंगलवार को ही बतौर निदेशक कार्यभार ग्रहण कर लिया। निगम में यह पद एमएल प्रसाद के सेवानिवृत्त व सेवा विस्तार अवधि पूरी होने के बाद से खाली था। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार व अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar: मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर किशोर को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक अजय सिंह यूजेवीएनएल के निदेशक परिचालन

सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में भी निदेशक परिचालन के पद पर अजय कुमार सिंह के तैनाती का आदेश जारी कर दिया। अजय कुमार सिंह दो वर्षों से यूजेवीएन लिमिटेड की भागीरथी वैली परियोजनाओं में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। अजय ने वर्ष 2005 में यूजेवीएन लिमिटेड में बतौर अधिशासी अभियंता शुरुआत की थी। उन्हें जल विद्युत के क्षेत्र में लगभग 27 वर्षों से भी अधिक समय तक कार्य करने का अनुभव है। सिंह को परियोजनाओं के निर्माण, कमीशनिंग, परिचालन, अनुरक्षण आदि हर क्षेत्र का विशिष्ट अनुभव है। अपने लंबे सेवा काल में अजय ने नाथपा-झाकड़ी, कोल डैम, लारजी, मनेरी-भाली द्वितीय और व्यासी आदि जल विद्युत परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया है। यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल व अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed