फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenager murdered for protesting against illicit relationship with mother police disclosed case in Haridwar

Haridwar: मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर किशोर को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

Wed, 03 Jan 2024 11:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Jan 2024 11:41 AM IST
सार

एक जनवरी को बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय यश का शव मिला था। पुलिस की ओर से  मृतक के एक परिचित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने कबूल कर लिया कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे और यश इसका विरोध करता था। जिस वजह से उसने यश को मौत के घाट उतार दिया।  

विज्ञापन
Teenager murdered for protesting against illicit relationship with mother police disclosed case in Haridwar
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के किशोर की मां से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उसने योजना बनाकर किशोर को मौत के घाट उतारा।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय यश उर्फ क्रिश का शव मिला था। सिर में गहरे घाव मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जनता से जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद मृतक के एक परिचित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने कबूल कर लिया कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे और यश इसका विरोध करता था। इसके चलते 31 जनवरी की रात वह उसे शॉपिंग करने के बहाने अपने साथ लेकर गया। फिर उसे शराब पिलाने के बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...काम की खबर:  महंगी बिजली का बढ़ेगा बोझ...होगी जनसुनवाई, प्रस्ताव पर 31 तक अपने सुझाव देने का मौका

सिर पर पत्थरों से वार किया और शव को गंगा किनारे फेंक कर फरार हो गया था। अगले दिन आरोपी ने खुद ही शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को जानकारी दी थी। जिससे उस पर किसी को संदेह न हो सके। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में अन्य आरोपियों की भी भूमिका तो नहीं, इसको लेकर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed