फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Trip card necessary for Chardham and Hemkund Sahib Yatra and user charges also expensive

उत्तराखंड: चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए ऑनलाइन ट्रिप कार्ड जरूरी, यूजर चार्ज भी हुआ महंगा

Tue, 22 Jun 2021 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 09:17 PM IST
सार

बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में ही प्राइवेट वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Trip card necessary for Chardham and Hemkund Sahib Yatra and user charges also expensive
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

इस साल चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वालों को ऑनलाइन ट्रिप कार्ड लेना होगा। शासन स्तर पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। परिवहन आयुक्त को बैठक के फैसलों के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: इस बार भी सीमित संख्या में संचालित होगी चारधाम यात्रा
विज्ञापन


प्राइवेट वाहनों से यूजर चार्ज के रूप में एंट्री सेस भी ऑनलाइन वसूला जाएगा। यह चार्ज 20 रुपये से बढ़ाकर इस साल 50 रुपये किया जा रहा है।

बैठक में इसका प्रस्ताव परिवहन आयुक्त की ओर से भेजने और एनआईसी के साथ मिलकर हिमाचल की तर्ज पर राशि में बढ़ोतरी करने को कहा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्राइवेट वाहनों में ट्रिप कार्ड की व्यवस्था तत्काल करने के लिए जो भी जरूरत हो, उसके लिए तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होनी अनिवार्य

चारधार यात्रा में जाने वाले सभी सार्वजनिक व प्राइवेट वाहनों व हेमकुंड साहिब जाने वाले टू-व्हीलर के लिए भी ग्रीन कार्ड पोर्टल पर ट्रिप कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा। सभी प्रकार के वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होनी अनिवार्य है।

जिस वाहन पर यह नंबर प्लेट नहीं होगी, उसे जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में यह भी तय किया गया है कि एनआईसी की मदद से जो भी ट्रिप कार्ड जारी होंगे, उनका मिलान करने की व्यवस्था भी सरल बनाई जाएगी, ताकि समय से अधिकारी उन वाहनों का वेरिफिकेशन कर सकें। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा एक जुलाई से दो चरणों में शुरू होने जा रही है।

तीन एएनपीआर कैमरों से होगी निगरानी
बैठक में तय किया गया है कि चारधाम यात्रा में निगरानी के लिए विभाग तीन ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉनाइजेशन (एएनपीआर) कैमरे खरीदेगा। इसके लिए जल्द ही परिवहन विभाग शासन को प्रस्ताव भेजेगा। इसी हिसाब से चारधाम यात्रा से पूर्व इनकी खरीदारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed