फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Transport Ministry given big relief now driving license can be renewed in any district

परिवहन मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, अब किसी भी जिले में करा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण

Mon, 05 Apr 2021 01:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 05 Apr 2021 01:51 PM IST
सार

अब ड्राइविंग लाइसेंस की अवधि खत्म होगी तो आप अपने राज्य के जिस जिले में होंगे, वहीं अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand news : Transport Ministry given big relief now driving license can be renewed in any district
सड़क परिवहन मंत्रालय ने बड़ी राहत दी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अब ड्राइविंग लाइसेंस की अवधि खत्म होगी तो आप अपने राज्य के जिस जिले में होंगे, वहीं अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में बड़ी राहत दे दी है। इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल, तमाम ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने ड्राइविंग लाइसेंस युवावस्था में किसी जिले से बनवाए थे, लेकिन अब किसी अन्य जिले में बस गए हैं। इनके डीएल की अवधि खत्म होती है तो उन्हें वापस उसी जिले में आना पड़ता है। इस समस्या को लेकर मंत्रालय ने राहत दे दी है, जिसके बाद परिवहन विभाग ने भी सुविधा प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


अब डीएल नवीनीकरण के लिए किसी भी आरटीओ दफ्तर में जाकर काम हो जाएगा। इसके साथ ही, बड़े वाहनों को भी राहत दी गई है। ऐसे वाहनों को अब पंजीकरण भी अब आरटीओ दफ्तर जाकर करने के बजाए सीधे डीलर के स्तर से ही हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेचिस लेकर 30 दिन के अंदर बॉडी बनाने के आदेश में भी बदलाव

मौजूदा समय कोई व्यक्ति भारी वाहन कंपनी से तैयार लेता था, तो उसे पंजीकरण और फिटनेस के लिए वाहन को आरटीओ में ले जाना पड़ता था। लेकिन अब उसे वाहन को आरटीओ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैन्यूफैक्चरर या मैन्यूफैक्चरर डीलर ही पंजीकरण और फिटनेस कराकर देगा।

इसी तरह चेचिस लेकर 30 दिन के अंदर बॉडी बनाने के आदेश में भी बदलाव किया गया है। अब 30 दिन के बजाए छह माह तक बॉडी बना सकते हैं। उन पर किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगेगा। अभी तक अस्थायी आरसी की अवधि 30 दिन बाद खत्म हो जाती थी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंत्रालय के आदेशों के तहत सुविधा शुरू हो गई है।

फाइलों का बोझ होगा खत्म

आरटीओ दफ्तर में अब फाइलों का बोझ खत्म होने जा रहा है। पहले चरण में आरटीओ देहरादून कार्यालय की फाइलों को डिजिटल करने का काम शुरू हो चुका है। कुछ महीनों में सभी पुरानी से पुरानी फाइलें भी डिजिटल हो जाएंगी, जिसके बाद लोगों को अपने कागजात देखने और आरटीओ कर्मचारियों को काम करने में आसानी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed