Uttarakhand: परिवहन विभाग और निगम में अच्छा काम करने वालों को मिलेगा इनाम, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू की जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड परिवहन विभाग और परिवहन निगम में अच्छा काम करने वालों को इनाम मिलेगा। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के मानकों में पर्वतीय क्षेत्र को शामिल करने के निर्देश भी दिए।
शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू की जाएं।
आउटकम बेस्ट अप्रोच पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग और परिवहन निगम में जो लोग काम कर रहे हैं, उन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर इनसेंटिव दिया जाए। कहा कि परिवहन विभाग को राजस्व बढ़ोतरी पर भी ध्यान देना होगा।
सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए बने रूपरेखा
मुख्य सचिव डॉ. संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। जिन कारणों से दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, उन्हें रोकने के लिए विभाग स्तर पर क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी पूरी रूपरेखा बनाई जाए। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले सभी मानकों का भली भांति परीक्षण किया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों के हिसाब से भी ड्राइविंग टेस्ट पैरामीटर में कोई व्यवस्था की जाए। पिछले एक साल से तुलना के बजाए सुधार के लिए आदर्श स्थिति पर ध्यान दिया जाए। सभी जन सुविधा के कार्यों की मॉनिटरिंग की जाए।
चारधाम यात्रा मार्गों पर चालकों को दें सुविधा
मुख्य सचिव डॉ. संधू ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में आवश्यकतानुसार कुछ महत्वपूर्ण स्थान चिह्नित किए जाएं, जहां वाहन चालकों के लिए सोने, खाने एवं नहाने की उचित व्यवस्थाएं हो सके। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं और सवारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग की ओर से कोई कमी न रहे। वाहन चालकों को भी इसके लिए नियत स्थानों पर समुचित सुविधाएं मिलनी जरूरी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों के फिटनेस टेस्ट सीसीटीवी कैमरों की पूरी व्यवस्था हो। बैठक में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी, एमडी परिवहन निगम रोहित मीणा, अपर सचिव परिवहन नरेंद्र जोशी, संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।