फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Transport Corporation warning if bus does not run due to the strike, they will fired from job

उत्तराखंड: परिवहन निगम की दो टूक, हड़ताल की वजह से बस न चली तो जाएगी नौकरी 

Mon, 18 Oct 2021 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Oct 2021 03:51 PM IST
सार

समान वेतन व नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन आंदोलनरत है। बीते सप्ताह संगठन ने परिवहन निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया था और उनकी वार्ता विफल हो गई थी। जिस पर संगठन ने 19 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार का एलान किया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Transport Corporation warning if bus does not run due to the strike, they will fired from job
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड रोडवेज संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के 19 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी को लेकर परिवहन निगम सख्त हो गया है।

विज्ञापन


कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी
निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने आदेश जारी किया है कि अगर किसी भी ऐसे कर्मचारी की वजह से बस संचालन प्रभावित हुआ तो उस कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


19 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार का एलान
दरअसल, समान वेतन व नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन आंदोलनरत है। बीते सप्ताह संगठन ने परिवहन निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया था और उनकी वार्ता विफल हो गई थी। जिस पर संगठन ने 19 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज में करीब 3000 संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारी हैं। इनमें करीब 2800 चालक-परिचालक हैं। इनमें से कुछ संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी इस संगठन से जुड़े हुए हैं। 

परिवहन निगम प्रबंधन इस तरह की हड़ताल को लेकर सख्त
उधर, कोरोना काल के घाटे से उबरने की कोशिश कर रहा परिवहन निगम प्रबंधन इस तरह की हड़ताल को लेकर सख्त हो गया है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने सभी मंडलीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किया है।


पुलिस की मदद से की जाएगी आवश्यक कार्रवाई
इसके तहत उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी हड़ताल की चेतावनी के मद्देनजर अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। अगर किसी भी संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी की ओर से बस संचालन में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की गई तो पुलिस की मदद से उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।
 

सेवाएं समाप्त की जाएं: महाप्रबंधक संचालन
साथ ही विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा है कि कार्य बहिष्कार की वजह से अगर कोई बस संचालन रुकता है या प्रभावित होता है तो संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसकी सेवाएं समाप्त की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed