फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Transfers will now take place only with Election Commission permission During SIR

Uttarakhand: अब चुनाव आयोग की अनुमति से ही होंगे तबादले, एसआईआर के दौरान लागू रहेगी व्यवस्था

Sat, 06 Jun 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 06 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

एसआईआर के लिए पिछले कई माह से चुनाव आयोग की तैयारियां, बीएलओ मैपिंग आदि कार्य चल रहे हैं। 29 मई से एसआईआर का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। आठ जून से सात जुलाई तक एसआईआर होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Transfers will now take place only with  Election Commission permission During SIR
तबादले - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड में अब चुनाव आयोग की अनुमति के बिना प्रशासनिक अफसरों के तबादले नहीं होंगे। आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के चलते यह व्यवस्था लागू की गई है। शुक्रवार को कुछ अफसरों के तबादले आयोग की अनुमति के बाद ही किए गए।

विज्ञापन


दरअसल, एसआईआर के लिए पिछले कई माह से चुनाव आयोग की तैयारियां, बीएलओ मैपिंग आदि कार्य चल रहे हैं। 29 मई से एसआईआर का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। आठ जून से सात जुलाई तक एसआईआर होगा। चुनाव आयोग के इस अभियान में बड़े पैमाने पर जिलों के प्रशासनिक अफसर, शिक्षक लगे हुए हैं। इनमें से बीच में किसी का तबादला होने से व्यवस्थाएं लड़खड़ा सकती हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग का नियम है कि जिस तरह चुनाव आचार संहिता के दौरान बिना आयोग की अनुमति के तबादले नहीं होते, वैसे ही फिलहाल एसआईआर प्रक्रिया संपन्न होने तक अफसरों के तबादलों के लिए आयोग की पूर्वानुमति जरूरी होगी। अगर आयोग चाहेगा तो एसआईआर के मद्देनजर अनुमति नहीं भी देगा। इससे संबंधी अधिकारी का तबादला सरकार नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand SIR: आठ जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO, एक बार मतदाता ना मिलने पर तीन बार करेंगे विजिट

आयोग की अनुमति से इन अफसरों के तबादले
चुनाव आयोग की अनुमति से शुक्रवार को शासन ने देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का तबादला हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर कर दिया। इसी प्रकार, आयोग की अनुमति से नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की राकेश तिवारी को अब सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे संयुक्त सचिव एमडीडीए का प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed